Connect with us

उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा में आप की घुसपैठ

ब्यूरो रिपोर्ट-

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में रामपुर रोड जीतपुर नेगी का दौरा किया। इस दौरान आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। दिल्ली में केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर जीतपुर नेगी के दर्जनों युवाओं के साथ ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रति जीतपुर नेगी के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपने पद त्यागते हुए आप का दामन थाम लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को टोपी और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में बीजेपी कार्यकर्ता व करनी सेना के जिलाध्यक्ष संजय कश्यप के साथ सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार, खीमानंद आर्या, कमल कुमार, सूरज कुमार, तरूण कश्यप, कमल कुमार, ममता आर्य, पिंकी कश्यप, पुष्पा आर्य समेत जीतपुर के दर्जनों ग्रामीणों के नाम है।

सामाजिक कार्यकर्ता संजय कश्यप ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनके गांव को फिर से जोड़ने का वादा किया। जिसके बदले उन्होंने बीजेपी के पक्ष में वोट करने को कहा। सभी ग्रामीणों ने बीजेपी को वोट दिया। इसके बाद भगत अपने वादे से मुकर गए। आज कल-आजकल करते उन्हें गुमराह करते रहे। जीतपुर नेगी का पूर्वी हिस्से को राजनीति कर जबरदस्ती नगर निगम के दायरे से बाहर कर दिया गया। जबकि इसके आधे हिस्से को जोड़ दिया गए। पहले पूरा जीतपुर नेगी ग्राम पंचायत का हिस्सा था। नगर निगम परिसीमन के बाद राजनीति षड्यंत्र के तरह पूर्व सीमा पर निवास कर रहे अनुसूचित जाति के लोगों को ग्राम पंचायत से भी बाहर कर दिया गया। जो भेदभाव की भवना को दर्शाता है। विगत दिनों बीजेपी की ओर से एक लिस्ट बनाकर गांव के युवाओं को बूथ की जिम्मेदारी सौपी गई, जिनकी खबर भी ग्रामीणों को नहीं है। जबरदस्ती लिस्ट तैयार की गई। जबकि गाँव जोड़ने के नाम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत मुकरते नजर आए। ऐसे में ग्रामीणों ने आप का दामन थाम लिया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा है जीतपुर नेगी के ग्रामीणों को बीजेपी ने सिर्फ अपने वोटबैंक के लिए इस्तेमाल किया। गरीब लोगों के साथ भद्दा मजाक किया। विकास के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी विधानसभा क्षेत्र जीतपुर नेगी में एक ईंट तक नही लगाई। बल्कि 60 सालो से बसे गांव को उजाड़ने का प्रयास किया। अब बूथ कार्यकर्ताओ की फर्जी लिस्ट बनाकर अपनी वाहवाही लूटना चाह रहे है। बंशीधर भगत जीतपुर नेगी के लोगों को ही नही बल्कि अपनी पार्टी को भी गुमराह कर रहे है। अमित जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर कदम पर जीतपुर नेगी के ग्रामीणों के साथ कदम पर कदम मिलाकर खड़ी है। इस मौके पर आप कार्यकर्ता मनोज नेगी भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page