उत्तराखंड
महिला कर्मचारी ने अपने मैनेजर पर जान से मारने की धमकी, दुष्कर्म ,गर्भपात का लगाया आरोप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

रिपोर्ट- राहुल सिंह दरमवाल
देवभूमि में एक बार फिर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां महिला कर्मचारी ने अपने ही बॉस पर कई बार दुष्कर्म और गर्भपात कराने के साथ ही धमकी देने का आरोप लगाया है बैंक में कार्यरत है महिला के अनुसार बैंक मैनेजर ने शादी का झांसा देकर मुजफ्फरनगर से देहरादून शाखा में ट्रांसफर करवाया और लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है राजपुर थाने में दर्ज मुकदमें के बाद पुलिस ने बताया कि मैनेजर ने शादी का झांसा देकर लड़की से लगातार दुष्कर्म करता रहा और फिर शादी के लिए उसे टालता रहा महिला का ट्रांसफर करा कर उसे देहरादून मैं एक किराए के मकान में रखा था महिला ने बार-बार कहा कि शादी कर लो लेकिन वह हर बार टालता रहा जब उसने परिवार वालों को बताने के लिए कहा तो उसने जान से मारने की धमकी तक दे डाली थाना प्रभारी राजपुर राकेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म जबरन गर्भपात गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी जैसे आरोपों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस उसकी तहकीकात कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि मैनेजर और मैनेजर के परिवार के कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बंदूक दिखाकर डराने का भी प्रयास किया, इतना सब होने के बाद भी मैनेजर ने महिला को फोटो वायरल करने की धमकी तक दे डाली और बदनाम करने के बदनाम करने की धमकी देते रहा. मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है




