Connect with us

उत्तराखंड

किशोर उपाध्याय को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया।

Newsupdatebharat Uttarakhand Dehradun Report News
देहरादून  – उत्तराखंड में  14 फरवरी को चुनाव होने है, लेकिन चुनाव से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को लगा बड़ा झटका,  कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को चुनाव संबंधित समितियों सहित सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है। जिसके बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। किशोर उपाध्याय को सभी पदो से हटा का आदेश प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर कांग्रेस की पार्टी के खिलाफ मुहिम को कमजोर करने का आरोप लगाया गया है।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने पत्र जारी कर उसमें लिखते हुए कहा है कि
 उत्तराखंड के लोग बदलाव के लिए तरस रहे हैं और भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रहे हैं। चौतरफा भ्रष्टाचार को सहायता और बढ़वा देने वाले भाजपा नेतृत्व और कुशासन के खिलाफ जनता में व्याप्त गुस्सा है। जनता सत्ता में कांग्रेस को लाना चाहती है।
चुनौती का सामना करना और उत्तराखंड देवभूमि और यहां के लोगों की सेवा करना हम में से प्रत्येक का कर्तव्य है। लेकिन आप
भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के साथ मुलाकात कर इस लड़ाई को कमजोर कर रहें है। आपको व्यक्तिगत रूप से कई  चेतावनियों दी गई,  इसके बावजूद भी आप पार्टी विरोधी गतिविधियां में लिप्त रहे। इसलिए आपको अगले आदेश तक पार्टी के सभी पदों से हटाया जाता है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page