Connect with us

उत्तराखंड

जेईई एडवांस 2022 की एग्जाम तारीख की हुई घोषित।

Newsupdatebharat Uttarakhand Report News Desk
उत्तराखंड/शिक्षा –  आईआईटी इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए खबर है, गुरुवार को आईआईटी बॉम्बे ने JEE Advanced 2022 परीक्षा की तारीख को घोषित कर दिया है। आईआईटी बॉम्बे द्वारा जारी अधिसूचना (नोटिफिकेशन) के अनुसार जेईई एडवांस की परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2022 को होगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी। JEE Main Exam 2022 में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार जिनकी रैंक 2,50,000 के अंदर होगी। केवल वही अभ्यर्थी ही एडवांस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इच्छुक छात्र अधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर सभी जानकारियां विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।
JEE Advanced 2022-
JEE Advanced 2022 हेतु रजिस्ट्रेशन – 8 जून से 14 जून 2022
JEE Advanced 2022 की फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 15 जून 2022
JEE Advanced 2022 एडमिट कार्ड  जारी होने की तिथि – 27 जून 2022
JEE Advanced 2022 की परीक्षा तिथि- 3 जुलाई 2022
JEE Advanced एग्जाम 2022 में सफल होने वाले छात्रों को आईआईटी संस्थानों में इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश  दिया जाएगा। अधिकारिक वेबसाइट आईआईटी बॉम्बे द्वारा जेईई एडवांस 2022 प्रवेश परीक्षा, पात्रता, सहित ब्रोशर को जारी कर दिया गया है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page