Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून में भी हाथरस जैसी घटना,यूपी की महिला के साथ गेंग रेप .

रिपोर्ट-प्रवेश राणा // स्थान- देहरादून

हाथरस में हुई घटना के बाद भी महिलाओं के विरूद्ध अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं……दअरसल सहसपुर विधानसभा में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दअरसल सेलाकुई थानें में महिला की ओर से तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है……महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है….वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अरूण मोहन जोशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।.वहीं मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है…..महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और दो टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है…..

जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर सहसपुर इलाके में शनिवार देर रात एक मुस्लिम महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ रहाहै।
वही इस घटना का पता चलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है। इस सिलसिले में तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वही पीड़ित महिला के बताए हुलिये के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।कल देर रात डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने सहसपुर थाने पहुंचकर पीड़ित महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली।वही पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि वह देर शाम सेलाकुई और सहसपुर के बीच पुल के पास से गुजर रही थी। तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच दो अन्य युवक भी वहां आ गए, उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से बचते बचाते देर रात साढ़े नौ बजे वो सहसपुर थाने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ देर बाद ही डीआइजी सहसपुर थाने पहुच गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने काफी देर तक उसे रोके रखा। इसी वजह से वो थाने भी देर से पहुची। महिला के स्वजन भी देर रात थाने पहुंच गए थे। डीआईजी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।वही पीड़िता के बताए हुलिये के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला का कहना है कि आरोपितो को वह नहीं जानती। पीड़िता की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है बहराल इस घटना के बाद देहरादून जिले में हड़कम्प मचा हुवा है

वहीँ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी ने आज सहसपुर पहुंच कर कल हुई गैंगरेप की घटना में पुलिस की जांच कार्यवाई की जानकारी ली तथा पीड़िता के परिजनों से मिलकर न्याय की लड़ाई में उन्हें कांग्रेस पार्टी की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने दोषियों की अति शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के चलते बहन-बेटियां बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page