Connect with us
News Update Bharat

उत्तराखंड

उधम सिंह नगर जिले में कांग्रेस के पाले में 5 तो भाजपा के पाले में 4 सीटें आई, जानिए आंकड़े।

Newsupdatebharat Uttarakhand Udhamsinghnagar Report News Desk
ऊधमसिंहनगर  – उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर के खटीमा से बड़ी खबर है, जहां से भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। धामी को कुल 40 हजार 675 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भुवनचंद्र कापड़ी को 47626 वोट मिले हैं। कापड़ी ने धामी को 6951 मतों से पराजित किया है।
इसके अलावा बाजपुर सीट से यशपाल आर्य जीत चुके हैं। हालांकि उनके बेटे यानी नैनीताल से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को हार का सामना करना पड़ा है। रुद्रपुर से भाजपा के शिव अरोड़ा को जीत मिली है। इधर, सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सौरव बहुगुणा ने करीब 13000 मतों से जीत दर्ज कर ली है। वहीं किच्छा से भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला चुनाव  दस हजार वाेटों से हार गए हैं।
किच्छा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने जीत दर्ज की है तो वहीं गदरपुर से अरविंद पांडे ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। वह बतौर शिक्षा मंत्री विधानसभा चुनाव जीतने वाले उत्तराखंड के पहले नेता बन गए हैं। इसके अलावा जसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान और काशीपुर से भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा ने भी जीत हासिल की है। इसके अलावा नानकमत्ता से गोपाल सिंह राणा ने बड़े मार्जिन से जीत हासिल की है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page