Connect with us

उत्तराखंड

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह पाल के समर्थन में पैंठपड़ाव में की एक जनसभा। कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

Newsupdatebharat Uttarakhand Ramnagar Report Rahul Singh Darmwal
रामनगर  – 61-रामनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह पाल  के पक्ष में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष व सल्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत रावत संयुक्त जनसभा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जनसंपर्क कर  कांग्रेस को वोट और समर्थन देने की अपील की।
रामनगर  में जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी को विकास का शत्रु बताते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
 कांग्रेस प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह पाल के समर्थन में पैंठपड़ाव में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि केंद्र व राज्य में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी दोनों मुद्दों पर जनता की दोहरी चोट दी। रोजगार में लगे लोगों की आय घटी है तो महंगाई ने खर्चे बढ़ाकर जिंदगी को दुश्वार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। ऐसी मुश्किल स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी जान को खतरे में डालकर हर घर दस्तक देकर पीड़ितों की देखभाल कर उनका हौसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि वह कल भी रामनगर की जनता के साथ थे, आज भी है, और कल भी रहेंगे। कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि आप 10 दिन दीजिए काम की गारंटी मेरी है। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने दूंगा। रामनगर को माफिया और गुंडों की शरण-स्थली नहीं बनने दिया जाएगा। अवैध कारोबार वसूली और गुंडाराज के खिलाफ उनकी लड़ाई पहले भी थी आगे भी रहेगी। हाईवे पर बैरियर लगाकर खुलेआम वसूली करने वालों को विपक्ष में रहकर भी उन्होंने खदेड़ रखा है।
कांग्रेस की सरकार में इन लोगों को प्रदेश में भी नहीं घुसने दिया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह पाल ने जनसभा में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान पर हमला कर कमजोर व गरीबों का हक छीन छिनना चाहती है। कांग्रेस देश के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनता को भाजपा के कुटिल इरादों से आगाह करना होगा।
जनसभा के दौरान कई दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page