Connect with us

उत्तराखंड

देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 64 हजार 202 कोरोना संक्रमित मिले।

Newsupdatebharat Uttarakhand Delhi News Desk

कोरोना अपडेट्स  – कोरोनावायरस का संक्रमण चार गुना रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 64 हजार 202 कोरोना संक्रमित मिले। 1 लाख 9 हजार 345 मरीज ठीक हो गए और 315 की मौत हो गई। कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार 24 घंटे में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक कुल 3.65 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.48 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 4 लाख 85 हजार 350 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में गुरुवार को 28,867 नए कोरोना केस मिले हैं। यह 8 महीने बाद राज्य में 24 घंटों में नए संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसे पहले दूसरी लहर के दौरान पिछले साल 3 मई को इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिले थे। नेशनल कैपिटल में पॉजिटिविटी रेट भी 26% से बढ़कर 29% पर पहुंच गया है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 31 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 22,121 मरीज ठीक हो गए हैं। राजधानी में अब कुल एक्टिव केस 94,160 हो गए हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 29% पर पहुंच गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 16.46 लाख हो गई है, जिनमें से 15.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,271 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,406 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 34,658 लोग डिस्चार्ज हुए और 36 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। अच्छी बात यह रही कि महाराष्ट्र  में गुरुवार को ओमिक्रॉन का कोई नया मरीज नहीं मिला है। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.51 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 70.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 66.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,737 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22% है।

उधर, मुंबई में गुरुवार को फिर नए कोरोना मामलों में 16% की कमी आई है। गुरुवार को 13,702 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बुधवार को 16,420 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे के दौरान मेट्रो सिटी में 20,849 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 6 लोगों की मृत्यु हुई है। कुल एक्टिव केस भी दोबारा 1 लाख से नीचे आ गए हैं। अब मुंबई में 95,123 एक्टिव केस हैं।

मध्यप्रदेश में कोरोना से लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 4755 पॉजिटिव मिले। एक्टिव केस 21394 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 6% पहुंच गई। भोपाल में गुरुवार को 1008 नए केस मिले। इनमें चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, 1 से 18 साल के 73 बच्चे, 61 से अधिक उम्र के 72 बुजुर्ग और 10 डॉक्टर भी शामिल हैं। नए संक्रमितों में दो बच्चों की उम्र महज एक साल है। तीसरी लहर में अब तक 5 मंत्री, 2 विधायक, दो पूर्व सांसद, दस आईएएस और 2 आईपीएस संक्रमित हो चुके

मध्यप्रदेश में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 31 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान कर दिया है। 20 जनवरी से प्री-बोर्ड टेक होम एग्जाम होंगे। यानी पेपर घर से हल करना होगा। सभी तरह के मेले, धार्मिक आयोजनों और रैलियों पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, ने कोविड नियमों के तहत संक्रांति मनाने की छूट दी गई है

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page