Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल जिले में दो दिवसीय भम्रण पर आये मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों रूपए का शिलान्यास।

Newsupdatebharat Uttarakhand nainital Report News Desk 
नैनीताल– मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भम्रण पर नैनीताल पहुंचे। उनके प्रथम बार नैनीताल आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। धामी की जन आर्शीवाद रैली तल्लीताल से माल रोड होते हुए पंत पार्क पहुंची। पंत पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सर्वप्रथम भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
उसके बाद मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत एवरेस्ट विजेता शीतल राज की टीम को फ्लैग ऑफ कर राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर आदि कैलाश के लिए रवाना किया।
इस दौरान उन्होंने करोड़ो की योजनाओं का शिलान्यास किया।
पंत पार्क में धामी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नैनीताल आगमन पर उन्हें अपार जनसमूह देखकर बेहद प्रसन्नता हो रही है। और प्रदेश में बडी तेजी से विकास हो रहा है।
उन्होंने  अधिकारियों को जनता की सुनवाई के लिए तहसील दिवस और 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठक कर जन समस्यायें सुनने के निर्देश दिये।
 उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते सरकारी सेवा में अधिकतम आयु पर करने वाले युवकों को एक साल बढाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे युवा जो संघ लोक सेवा आयोग एंव सीडीएस, एनडीए की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करते है उन्हें सरकार की ओर से 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। कोरोना के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे पर्यटन एंव अन्य व्यवसायों से जुड़े लोंगो के लिए 200 करोड़ कर राहत पैकेज के रूप में जारी की गयी है। आजीविका क्षेत्र से जुडे स्वंय सहायता समूहों, महिला मंगल दलों समेत कलस्टर के आधार पर आजीविका चलाने वालों के लिए 119 कारोड का पैकेज तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले के लिए 205 करोड़ का प्रोत्साहन पैकेज जारी किया गया है। कोविड से अपने माता-पिता खोने वाले बच्चों के भरण-पोषण वात्सल्य योजना के अन्तर्गत किया लाभाविंत किया जायेगा।
उन्होंने  कहा कि खेलों में राष्ट्रीय एंव अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडियों को प्रोत्साहन करने के लिए नई खेल नीति बनायी गयी है। और रायपुर में स्पोर्ट्स विश्व विद्यालय में रूप में विकसित किया जायेगा तथा उधम सिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जायेगी।
कक्षा 9 से 12 तक बच्चों के साथ ही डिग्री कॉलेज के 1 लाख छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किये जायेगे। सभी विद्यालयों में छात्राओ के अलग से शौचालय बनाये जायेगे। प्रदेश में 8 नये महाविद्यालय खोले जा रहे है तथा 7 महाविद्यालयों का स्नातकोत्तर में उच्ची कृत्र किया जायेगा।
 उन्होंने  कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधायें और बेहतर करने हेतु हरिद्वार, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज बनाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने हेतु पूरी तरह तैयार है एक-एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए महत्वपूर्ण है दिसम्बर तक प्रदेश में पूर्ण कोविड वैक्सीनेसन किया जायेगा। कोरोना काल में पुलिस, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 10-10 हजार का प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सालय में जहां जांच सुविधा उपलब्ध है वहां 207 प्रकार की निःशुल्क जांचे की जायेगी।
 सैनिकों व पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आवासीय छात्रावास निर्माण किया जायेगा। उन्होने कहा कि 6 हजार गांव को कनैक्टविटी से जोड़ने का शीघ्र शुभारम्भ प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा। उन्होंने भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में किये जा रहे विकास कार्यो के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 वर्ष में प्रदेश को भारत का उत्कृष्ट राज्य बनाया जायेगा। उन्होंनेे कहा कि नैनीताल में आवास बनाये जाने की गाडलाईन पर विचार किया जायेगा, बलिया नाले के स्थाई ट्रीटमेन्ट को लेकर योजना बनायी जायेगी। कार्यक्रम में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक सम्मानित किये गये। साथ ही उद्योग विभाग द्वारा उद्यमियों को स्वरोजगार हेतु बैंक ऋण चैक वितरित किये गये।
मुख्यमंत्री  धामी ने झील के चारों ओर विद्युत लाईन भूमिगत किये जाने, नैनीताल में प्लाजा हाट बाजार बनाया जाने, कैची धाम-पाडली तक बाईपास सड़क, मल्ला निगलाट गैरखान तक 2 किमी तक मोटर मार्ग व कैची धाम में पर्यटन अवस्थापना विकास के साथ ही पार्किंग बनायी जायेगी तथा ठंडी सड़क का तत्काल सुरक्षात्मक कार्य किये जाने की घोषणा की।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page