उत्तराखंड
केदारघाटी में बारिश ने मचाई भारी तबाही, चट्टान गिरने से तीन मंजिला होटल हुआ ध्वस्त। देखिए LIVE VIDEO
उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है, जहां पहाड़ों में बारिश की वजह से मलवा भूस्खलन से हो रहा है, वहीं मैदानी क्षेत्र में भी बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है, बारिश ने पहाड़ो से लेकर मैदान तक कहर बरपाया है। पहाडो में रहने वाले लोगों भूस्खलन और मलवे की जद में आने का भय लगा रहता है। ऐसा ही उत्तराखंड की केदारघाटी में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी, इस लगातार हो रही बारिश से केदारघाटी के रामपुर में पहाड़ी से चट्टान टूट गिर गई, चट्टान की चपेट में तीन मंजिला होटल आने से ध्वस्त हो गया है। वहीं केदारघाटी में जगह-जगह मलवा और भूस्खलन होने से केदारनाथ हाईवे बंद है।




