Connect with us

उत्तराखंड

हनीमून मनाने आए नवविवाहित जोड़े में हुआ विवाद, पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़ वापस घर चला गया पति

नैनीताल –  शादी के एक हफ्ते बाद  हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे उत्तर प्रदेश के नवदंपति में किसी बात को लेकर ऐसी कहासुनी हुई कि बात बढ़ते बढ़ते गंभीर विवाद में तब्दील हो गई,  जिससे  गुस्से में आया युवक पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़कर वापस घर चला गया। पति के जाने के बाद परेशान पत्नी ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी और अब पुलिस ने नव विवाहित को घर भेजने का इंतजाम कर रही है।
पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नवदंपती शुक्रवार को नैनीताल हनीमून मनाने आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर खूब मस्ती की। इसी बीच दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी कि विवाद में बदल गई, आलम यह था कि पति-पत्नी दोनों अपनी-अपनी जिद में अड़े हुए थे, आखिरकार गुस्से में आए पति अपनी पत्नी को मालरोड पर छोड़ वापस घर को चला गया। जब युवक वापस नहीं लौटा तो परेशान महिला ने इसकी शिकायत 112 के माध्यम से पुलिस को दी।
तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मुरादाबाद निवासी युवती का दस दिन पूर्व विवाह हुआ था। वह पति के साथ हनीमून मनाने नैनीताल पहुंची थी। इसी बीच उनमें विवाद हो गया। युवक उसे छोड़कर घर लौट गया। इसके बाद महिला को घर भेजने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया गया है। उक्त मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बना हुआ है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page