Connect with us

उत्तराखंड

भाजपा और अन्य दलों से कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों , भाजपा ने  प्रदेश को दिए तीन मुख्यमंत्री- रंजीत रावत

Newsupdatebharat Uttarakhand Ramnagar Report Rahul Singh Darmwal
रामनगर: भाजपा समेत अन्य विपक्षी दलों की नीतियों व  जुमलो से परेशान होकर लोगों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का सिलसिला तेज हो गया है। आए दिन सैकड़ों लोग अन्य दलों को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ले रहें हैं।
जिसके चलते शुक्रवार को मालधनचौड़ के गांधीनगर नंबर 3 फॉर्म मे 70 से अधिक महिलाओं व युवाओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसपर रणजीत रावत ने सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की मालधनचौड़ में प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, आईटीआई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मालधन पुल, पक्की सड़कें समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं देने का काम कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुआ है क्योंकि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के विकास के लिए हमेशा आगे रहती हैं।
जबकि दूसरी ओर भाजपा जनता को सिर्फ जुमले देना जानती है। भाजपा ने पिछले साढे चार साल के कार्यकाल में प्रदेश को केवल 3-3 मुख्यमंत्री देने का काम किया है। उन्होंने कहा की लेकिन अब जनता भाजपा के झूठे जुमले को समझ गई है। इसलिए वर्तमान में जनता भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम रही हैं।
इस दौरान रामवती देवी, कलावती देवी, शीला देवी, ज्ञानवती देवी, तारावती देवी, जसवंती देवी, उषा देवी, भगवती देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, सरोज देवी, माया देवी, कविता देवी उमा देवी ओमवती देवी रूपवती देवी, शांति देवी, शारदा देवी, श्याम वती देवी, सुमित्रा देवी, राम गोपाल सिंह समेत अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
 वहीं कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री किशोरी लाल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनु.विभाग गिरधारी लाल, दुर्गा प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस देवेंद्र चंदोला, महेंद्र आर्य, सुनील कुमार, विरेन्द्र कुमार, चंद्रशेखर, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, सुमित तिवारी, कांग्रेस मीडिया प्रभारी विनय पडलिया आदि मौजूद रहे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page