Connect with us

उत्तराखंड

“कैसे देश का सबसे कठोर नकल-विरोधी कानून बना उत्तराखंड के युवाओं के लिए वरदान? जानिए प्रशासनिक पारदर्शिता की पूरी कहानी”

*देवभूमि में युवाओं का बढ़ा भरोसा: पारदर्शी परीक्षाओं और कड़े कानून से बदला उत्तराखंड में भर्तियों का दौर*

 

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में आज युवाओं के सपनों को एक नई उड़ान मिल रही है। कभी रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर होने वाला यहां का युवा अब वापस अपने प्रदेश की ओर लौट रहा है। राज्य में साफ-सुथरी परीक्षा प्रणाली, समय पर निकलने वाली सरकारी रिक्तियों और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था ने प्रदेश के युवाओं में एक नया जोश और विश्वास भर दिया है।

 

*नकल माफियाओं पर वज्रपात: देश का सबसे कठोर कानून उत्तराखंड में लागू हुआ*

 

देश का सबसे कठोर नकल-विरोधी कानून आज देश भर के लिए एक मिसाल बन चुका है। इस ऐतिहासिक कानून ने पेपर लीक करने वाले और युवाओं के भविष्य से खेलने वाले नकल माफियाओं की कमर पूरी तरह तोड़ दी है।

 

*दहशत में फर्जीवाड़ा करने वाले: कड़े कानूनी प्रावधानों के डर से भर्ती परीक्षाओं में हेराफेरी करने वाले तत्व अब पूरी तरह खौफ में हैं*

 

*100 से अधिक जेल में:* अब तक 100 से अधिक बड़े नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और साफ-सुथरी हो गई है।

*34,000 से अधिक युवा सरकारी नौकरी पाकर कर रहे हैं राज्य के विकास में योगदान*

चार वर्षों में 34,000 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी प्रशासनिक व्यवस्था में आए इस बड़े सुधार और डिजिटल पारदर्शिता का सीधा लाभ प्रदेश के योग्य और मेहनती युवाओं को मिल रहा है। पिछले चार वर्षों के भीतर राज्य सरकार ने रिकॉर्ड 34,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।

 

समयबद्ध चयन प्रक्रिया और बिना किसी सिफारिश के मिल रहे रोजगार ने युवाओं को अपनी ही माटी में रहकर देश सेवा करने का बड़ा अवसर दिया है।

Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page