Connect with us

उत्तराखंड

मां-बेटी की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

गोपेश्वर : उत्तराखंड के पहाड़ी जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। चमोली जिले के गोपेश्‍वर पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह विद्या देवी पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी।
तभी मशीन पर करंट आ गया। इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विकासखंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में विद्या देवी 24 साल पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मशीन से छाछ बना रही थी। तभी अचानक छाछ बनाने वाली मशीन पर करंट आ गया। हादसे में विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
ग्राम प्रधान पूनम देवी ने बताया कि विद्या देवी के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही राजस्व पुलिस को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दे दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page