Connect with us

उत्तराखंड

भूस्खलन से रुद्रप्रयाग के गांव में खिसकी घरों के नीचे की जमीन, 11 परिवारों को कराया शिफ्ट।

Newsupdatebharat Uttarakhand Rudrapyag Report News Desk
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड पूरा पहाड़ी वाला राज्य है, और भूस्खलन जैसे शब्दों का नाम सुनते ही भयावह दृश्य नजरों के सामने आने लगते हैं। वैसे तो पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भूस्खलन देखने की अमूमन आदत होती है। लेकिन कई बार पहाडियों का दरकना बेहद खतरनाक रूप धारण कर लेता है। वैसे तो बिना बारिश के भूस्खलन की घटना कम ही देखने और सुनने को मिलती है। लेकिन रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव में भूस्खलन की एक भयावह घटना सामने आई है।
 आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग के सारी गांव के झालीमठ तोक में भूस्खलन की घटना सबको डरा दिया है। गांव में अचानक एकाएक हुए भूस्खलन से घरों के नीचे की जमीन खिसक गई है।  गांव के नीचे हुए भूस्खलन जिसकी वजह से गांव पर खतरा मंडराने लगा है। वही हुए इस भूस्खलन की वजह से दो गौशालाएं और तीन शौचालय छतिग्रस्त हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन तक भूस्खलन की जानकारी पहुची है।
वीडियो के माध्यम से मिली जानकारी के बादरुद्रप्रयाग जिला प्रशाास ने भूस्खलन की इस घटना का संज्ञान लिया और तत्काल तहसीलदार मंजू रावत और आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार मौके पर जाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इसी खतरे की आशंका के चलते गांव के करीब 11 परिवारों को यहां से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराया गया है। कुल 62 लोगों को जगह बदलकर निवास करने को कहा है। तहसीलदार की मानें तो भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए अन्य स्थानों पर रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल पूरे गांव पर खतरा मंडरा रहा है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page