Connect with us

उत्तराखंड

मां से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग बेटी के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म

Newsupdatebharat Uttarakhand Haridwar Report News
हरिद्वार : देवभूमि उत्तराखंड एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। उत्तराखंड में एक बेटी के साथ घिनौनी हरकत हई है। कुछ दरिंदों ने नाबालिग बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है। 10वीं की छात्रा अपनी मां से डांट खाने के बाद नाराज होकर घर से निकल गई। लापता छात्रा जब अपने एक रिश्तेदार को मिली तो बाद में पता चला कि उसके साथ मेरठ में सामुहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोपितों में से तीन दिहाड़ी मजदूर और एक उनका ठेकेदार है। फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग छात्रा, जो दसवीं में पढ़ती है,  मां के डांट के बाद बिना बताए घर से चली गई। जब बेटी कहीं नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस में तहरीर दर्ज कराई। लेकिन फिर भी छात्रा का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। करीब 20 दिन बाद छात्रा अचानक रोडवेज बस अड्डे पर अपने एक रिश्तेदार को मिली थी। पुलिस ने जब किशोरी से बात करने की कोशिश की तो उसने कुछ नहीं बताया। बाद में किशोरी ने सामुहिक दुष्कर्म की जानकारी दी।
किशोरी ने बताया कि उसे सहारनपुर से मेरठ जाते समय रोडवेज बस में तीन युवक मिले। जो उसे बहला फुसलाकर मेरठ ले गए। मेरठ में तीनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस तलाशी में जुट गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी और बताया कि एसएसआई नितेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार सामुहिक दुष्कर्म में आरोपी पेशे से गन्ना छीलने वाले दिहाड़ी मजदूर मेरठ काम करने जा रहे थे। ये आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गए। जहां उन्होंने व उनके एक ठेकेदार ने दुष्कर्म के घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित अब्दुल कादिर, इसरार, ठेकेदार अहसान व नदीम निवासी नथमलपुर चिलकाना सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म की घटना को गांव खांसी परतापुर मेरठ में अंजाम दिया गया था। आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page