Connect with us

उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला साइकिल रेस का आयोजन

संजय कडाकोटी – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रामनगर में महिला कांग्रेस द्वारा महिला साइकिल रेस का आयोजन किया गया। गुरुवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने इस रेस में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को लखनपुर चुंगी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साइकिल रेस में मौजूद महिलाएं कोटद्वार रोड होते हुए नगरपालिका पहुंची जहा इस रेस का समापन हुआ । महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने बताया कि रेस का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़कर अपना योगदान दे रही हैं तो वही उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि महिलाओं को अन्याय के प्रति चुप ना होकर इसका डटकर मुकाबला करना होगा तभी महिलाओं की समाज में पहचान बनेगी उन्होंने महिलाओं को सेनेटरी पैडो का वितरण भी किया। रेस में भारती जोशी ने प्रथम, कविता चौहान द्वितीय व लक्ष्मी ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रेस में जीत दर्ज करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page