Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा में लिखी जायगी नई इबारत, पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बन रचेंगी इतिहास

Newsupdatebharat Uttarakhand Dehradun Report News Desk
देहरादून  –  उत्तराखंड विधानसभा की बागडोर शनिवार से पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के हाथ में आ जाएगी। अध्यक्ष पद पर मात्र एक नामांकन होने से ऋतु खंडूरी के निर्वाचित होने की घोषणा की औपचारिकता मात्र शेष रह गई है। इसके लिए शनिवार को यानि आज  विधानसभा की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें औपचारिक पूरी होगी।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन की समय सीमा बीते दिन  25 मार्च शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक ही थी।
 सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक नामांकन हुआ है, जिसमें भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी का नामांकन हुआ है। इसलिए अब सिर्फ उनके निर्वाचन की घोषणा मात्र रह गई है।जिसके लिए शनिवार यानि आज विधानसभा की बैठक होगी जिसमें ऋतु के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। जिसके बाद सदन की कार्रवाई उन्हीं की देखरेख में चलेगी।
इस बीच विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी प्राथमिकता जताते हुए ऋतु ने कहा कि वो विधानसभा को ज्यादा डिजिटल फार्मेट पर लाने का प्रयास करेंगी। साथ ही विधानसभा में महिला विधायकों के लिए अलग से कक्ष तैयार किया जाएगा।
उन्हेांने कहा कि महिला विधायकों को भोजन अवकाश या स्थगन के दौरान बैठने की जगह नहीं मिल पाती है। जबकि विधायक हॉस्टल तक सत्र के दौरान आने जाने में दिक्कतें रहती हैं। इसलिए विधानभवन में अलग कक्ष तैयार किया जाएगा। साथ ही विधानसभा परिसर को महिलाओं के लिए और ज्यादा फ्रेंडली बनाया जाएगा
ऋतु खंडूड़ी का नाम उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर इतिहास में दर्ज होगा। विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर पीठ पर बैठते ही कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी के उत्तराखंड विधानसभा एक इतिहास भी रचेंगी। पहली बार एक महिला इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान होने जा रही है। पहली बार एक महिला सदन का संचालन करेंगी। हालांकि पूर्व में दूसरी विधानसभा में यमकेश्वर से भाजपा की महिला विधायक विजय बड़थ्वाल विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई थी।
वहीं विजय बड़थ्वाल उत्तराखंड की पहली विधानसभा उपाध्यक्ष रही हैं। ऋतु खंडूड़ी को महज दूसरे कार्यकाल में यह मौका मिलने जा रहा है, उन्होंने इसे राजनीति में बढ़ती महिलाओं की भागीदारी का उदाहरण करार दिया है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page