Connect with us

उत्तराखंड

द्रोपति डांडा पर्वत हिमस्खलन की घटना, अब तक 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद, 10 अब भी लापता।

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी के द्रोपति डांडा पर्वत पर 4 अक्टूबर को हिमस्खलन हुआ था जिसमें कई पर्वतारोही फंस गए थे, अब तक 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए गये हैं, 10 अब भी लापता, बर्फबारी लगाता हो रही है जिस कारण  रेस्क्यू में बाधा उत्पन्न हो रही है। उत्तरकाशी के डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र से रेस्क्यू दल ने बृहस्पतिवार को 15 शव बरामद कर लिए। चार शव  4 अक्टूबर घटना के दिन ही बरामद हो गए थे। कुल 19 शवों में से चार को ही मातली हेलीपेड पर लाया जा सका है, जबकि 15 को एडवांस बेस कैंप में रखा गया है। वहीं, 10 लोग अब भी लापता हैं।
उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल में से 29 सदस्य रविवार को डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे से घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। पैदल गई एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी की टीम बुधवार को घटना स्थल से तीन घंटे की दूरी तक पहुंच गई थी।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page