Connect with us

उत्तराखंड

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका “संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखण्ड, बेमिसाल विकास और नई पहल के चार वर्ष” का किया गया विमोचन ।

उत्तराखण्ड धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  प्रदेश भर में “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका “संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखण्ड, बेमिसाल विकास और नई पहल के चार वर्ष” का विमोचन किया गया। विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 

हरिद्वार जनपद में मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। इसमे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक थे। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान योजना के अन्तर्गत 50 लाभार्थियों को ₹56,13,000 धनराशि के चेक वितरित किए गए। बाल विकास विभाग द्वारा 40 महिलाओं को महालक्ष्मी किट और समाज कल्याण विभाग की ओर से नौ दिव्यांगजनों को बैसाखी,छड़ी और व्हील चेयर वितरित की गई। चार महिलाओ को 02 -02 लाख के मुद्रा लोन के चेक वितरित किए गए।
जिला सूचना कार्यालय की ओर से विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।
चम्पावत जनपद के गौरलचौड़ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 40 से अधिक विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर प्रतिभागियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को लाभान्वित किया।
नैनीताल जनपद में विकासखंड हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाकर राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से सीधे जोड़ने का कार्य किया गया।
ऊधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज परिसर में “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी। मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 1530 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में जनपद में “जन-जन की सरकार,चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया। बागेश्वर जनपद में कार्यक्रम के अंतर्गत नुमाइशखेत मैदान में बहु-विभागीय जनकल्याण शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जनपद रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए आकर्षक एवं जानकारीपरक स्टॉल लगाए गए।
जनपद चमोली में गोपेश्वर पुलिस मैदान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पहले दिन विभागों की ओर से लगाए गए 40 स्टॉलों के माध्यम से 254 लोगों विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
जनपद पौड़ी के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामोत्थान, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य व राजस्व विभाग के स्टॉलों के माधयम से लोगों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page