Connect with us

उत्तराखंड

कांग्रेस ने 10 पदाधिकारियों को पद मुक्त करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया

Newsupdatebharat Uttarakhand Dehradun Report News Desk
उत्तराखंड : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने और पार्टी के साथ अंदर घात करने वाले 10 पदाधिकारियों को पद मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने जारी प्रेस नोट में कहा है कि जिला कांग्रेस के महामंत्री कालीचरण रावत, जिला कांग्रेस महामंत्री चैन सिंह पंवार, ब्लाक उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री नीरज डंगवाल, युवा सेवादल के पूर्व अध्यक्ष विशाल रावत, जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गुसांई, जिला सचिव भारत भूषण कठैत, जिला सचिव मकर वैरवाण, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी व संगठन मंत्री सुनील नौटियाल ने विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के साथ ही अंतर घात करने के वजह से तत्काल प्रभाव से इस सभी को पद मुक्त करते हुए 6 साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर इन कांग्रेस पदाधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि अभी और भी सदस्य हैं जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ अंतरघात किया है, जांच के आधार पर उन सभी को भी तत्काल पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page