उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बूथ 98 पर जाकर किया मतदान।
Newsupdatebharat Uttarakhand khatima report news desk
खटीमा- उत्तराखंड में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग अपने घरों से निकलकर मतदान करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह 8:55 पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के पास ही पोलिंग बूथ संख्या 98 पर जाकर मतदान किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी और उनकी माता भी मौजूद रही मुख्यमंत्री ने मतदान करने के बाद कहा कि लोग लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए आतुर हैं और जनता का फैसला बेहतर होगा उन्हें पूरी उम्मीद है।