Connect with us

उत्तराखंड

CM Dhami Farmer Avatar: जब अपने ही खेत में जुताई करने उतरे सीएम धामी, उत्तराखंड के किसानों को दिया यह बड़ा मंत्र।

पुष्कर सिंह धामी अपने गांव नंगला तराई में खेती करते नज़र आये। सीएम धामी ने ऐसा करके राज्य के किसानों को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता और आत्मनिर्भर बनना सबसे ज्यादा आवश्यक है। अपने खेतों को उपजाऊ भूमि के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कम फर्टिलाइजर की उपयोगिता पर भी बल दिया। 

उनका कहना है कि आज किसान अधिक पैदावार के लिए खेतों में रासायनिक खाद का प्रयोग अधिक कर रहे हैं जो मिट्टी की उर्वरशक्ति को धीरे धीरे कम कर देता है। उन्होंने पीएम मोदी का हवाला देते हुए कहा कि हमे आत्मनिर्भर बनाने का पीएम का संकल्प बिल्कुल सही है और हमें जरूर इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पैतृक गांव में थामी हल की कमान, राज्य के किसानों को दिया ‘आत्मनिर्भरता’ और ‘प्राकृतिक खेती’ का बड़ा संदेश।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बेहद सादगी भरा और प्रेरणादायक रूप सामने आया है। सीएम धामी अपने पैतृक गांव नंगला तराई में खेतों में पारंपरिक तरीके से खेती करते नजर आए। मुख्यमंत्री को इस तरह जमीन से जुड़कर काम करते देख न सिर्फ ग्रामीण उत्साहित हैं, बल्कि यह कदम राज्य के कृषि क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।
कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होताखेतों में पसीना बहाते हुए सीएम धामी ने प्रदेश की जनता और विशेषकर युवाओं को एक कड़ा संदेश दिया है। उनका कहना है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। अपनी माटी से जुड़ना और खेतों में काम करना गौरव की बात है। ..मुख्यमंत्री ने स्वयं उदाहरण पेश कर समाज में श्रम के प्रति सम्मान बढ़ाने की कोशिश की है।
*रासायनिक खाद के खिलाफ चेताया, कम फर्टिलाइजर पर दिया जोर*
मुख्यमंत्री ने खेतों की सेहत को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। अधिक पैदावार की होड़ में किसान खेतों में भारी मात्रा में रासायनिक खाद (केमिकल फर्टिलाइजर) का उपयोग कर रहे हैं।
यह रासायनिक चक्र मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरा शक्ति को धीरे-धीरे पूरी तरह नष्ट कर रहा है। किसानों को कम से कम फर्टिलाइजर का उपयोग करना चाहिए और जैविक या प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाना चाहिए ताकि भूमि उपजाऊ बनी रहे।
*पीएम मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाया सीएम धामी*
 खेती के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का विशेष रूप से उल्लेख किया सीएम धामी ने … उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का पीएम मोदी का संकल्प बिल्कुल सही दिशा में है। जब तक हमारा किसान और ग्रामीण क्षेत्र आत्मनिर्भर नहीं होगा, तब तक एक सशक्त राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। हमें हर हाल में इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।
Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page