Connect with us

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास हेतु की 12 घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। 

उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण सरकार द्वारा दिया जा रहा है। महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य में “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रसोई गैस में 200 रूपए जबकि उज्ज्वला योजना के तहत 400 रूपए की कटौती की गई है, जिसका सीधा लाभ लगभग 33 करोड़ महिलाओं व उनके परिजनों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान व सशक्तीकरण के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना लागू होने के बाद प्रदेश में इनके 50 लाख रूपये से अधिक उत्पादों की बिक्री हो गई है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने क्षेत्र के विकास हेतु कुल 12 घोषणाएं की। जिसमें केदारनाथ किमाड़ के अंतर्गत आने वाली सड़क का नाम शिक्षाविद्/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित घनश्याम शास्त्री के नाम से करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा क्षेत्र के जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ता, वीर शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिक व उनकी वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page