Connect with us

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनता की समस्यायें, अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश।

Newsupdatebharat Uttarakhand Dehradun Report News Desk
देहरादून  -: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में राज्य के अलग अलग क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात की, तथा सभी ने अपनी समस्याओं से सीएम को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने एक एक करके  सभी की समस्यायें सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को जन समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये। सीएम ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार बार सीएम तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है।
 जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी भी है। सीएम से अपनी समस्यायें लेकर आने वालों में सभी धर्मों एवं वर्गों के लोग शामिल थे। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है।
सीएम धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। सीएम धामी ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ तत्परता से  पूरा किया जायेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने सभी आए लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।
वहीं इस सम्बन्ध में अधिकारियों को भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फालोअप भी करने के का निर्देश दिया।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page