Connect with us

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देश – प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी

Newsupdatebharat Uttarakhand Dehradun Report News Desk

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देश – प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाइयां और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने देश प्रदेश वासियों को संदेश दिया कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।

 

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के बारे में बताते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा को समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है।
मुख्यमंत्री धामी ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।
दीपावली का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख समृद्धि लाये इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page