Connect with us

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला-2026 के भव्य शुभारंभ के अवसर पर 74.54 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला-2026 के भव्य शुभारंभ के अवसर पर जनपद चम्पावत के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए कुल 7454.74 लाख (74.54 करोड़) रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, जनजातीय कल्याण और पर्यटन को मजबूती देने वाली पाँच प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें चलथी नदी पर दो लेन सेतु टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग पर चलथी नदी के ऊपर 5014.00 लाख रुपए की लागत से निर्मित 690 मीटर लंबे प्री-स्ट्रेस्ड मोटर सेतु का लोकार्पण, ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा पीएम जनमन योजना के अंतर्गत बुक्सा एवं राजी जनजाति के उत्थान हेतु ग्राम खिरद्वारी में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय भवन, 659 लाख रुपए की लागत से राजकीय पशु प्रजनन फार्म, नरियाल गाँव (चम्पावत) के विकास कार्यों के प्रथम चरण तथा गुरु गोरखधाम में 271.39 लाख रुपए से विकसित पर्यटक अवस्थापना सुविधाएं तथा श्यामलाताल क्षेत्र को ईको-टूरिज्म हब बनाने हेतु 490.94 लाख रुपए के लेक फ्रंट डेवलपमेंट कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री द्वारा 959.49 लाख रुपए की 04 नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई जिसमें चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक निधि से स्वीकृत 498.50 लाख रुपए के विभिन्न जनोपयोगी निर्माण कार्य के साथ ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा तहसील बाराकोट के अनावासीय भवन का निर्माण कार्य (लागत 302.50 लाख), मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत ब्रिडकुल द्वारा एड़ी मेला स्थल, कालूखान का सौंदर्यीकरण कार्य (लागत 81.50 लाख) रुपए, नगर पंचायत बनबसा में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में 76.90 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्क का शिलान्यास शामिल है।
Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page