Connect with us

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ समय से काम पूरा करने के दिए निर्देश

Newsupdatebharat Uttarakhand Dehradun Report News Desk
देहरादून  –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड के विद्युत लोकपाल सुभाष कुमार, मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, आनंदबर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आर मीनाक्षी सुन्दरम सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की  बैठक में राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की लगातार माॅनिटरिंग की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े। पंजीकरण की व्यवस्था में जरूरत होने पर और अधिक सुधार किया जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने हेतु गम्भीरता से प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। यह देखा जाए कि किन किन सेक्टर से वित्तीय संसाधन जुटा जा सकते हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में जलविद्युत संसाधन महत्वपूर्ण है। साथ ही सोलर सेक्टर पर भी फोकस किया जाए। बिजली में लाईन एंड लाॅस भी कम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के लिये बहुत सी महत्वपूर्ण विकास योजनाएं स्वीकृत हुई हैं और इन पर तेजी से काम भी हुआ है। केंद्रीय योजनाओं के संबंध में केंद्रीय अधिकारियों से समन्वय को और बेहतर बनाया जाए। इनमें राज्य स्तर से कोई देरी नहीं होनी चाहिए।
देहरादून, पंतनगर व पिथौरागढ़ एयर पोर्ट के विस्तार के लिए औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में मार्गों के सुधारीकरण के साथ ही पार्किंग व्यवस्था में भी सुधार किये जाने की आवश्यकता है। नये पार्किंग स्थलों का विकास किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क मार्गों का सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाए। मायावती आश्रम, पाताल भुवनेश्वर, हिंगला देवी आदि पौराणिक स्थलों के सम्पर्क मार्गो का सुधार प्राथमिकता से किया जाए। अलकनंदा होटल के प्रबंधन को बेहतर बनाने की कार्य योजना तैयार की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा की सीएम सचिवालय में फाइलों के निस्तारण हेतु समय सीमा निर्धारित की जाए और उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध, राष्ट्रीय राजमार्गों व प्रदेश में कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था के लिये पेट्रोलिंग को बढ़ाने  और मुखबिर तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिये। और इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार और प्रसार किया जाए।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page