Connect with us

उत्तराखंड

बीजेपी की नीतियों त्रस्त होकर कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Newsupdatebharat Uttarakhand Ramnagar Report Rahul Singh Darmwal
रामनगर –  भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली।
कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष देशबन्धु रावत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने भाजपा छोड़कर आये कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान रावत ने कहा कि बेरोजगारी व कमरतोड़ बढ़ती महंगाई के चलते लोगों का जिंदा रहना तक बीजेपी सरकार ने मुश्किल कर दिया है। इस बार लोग सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि भाजपा सरकार से बदला लेने के लिए अधिक मतदान करेंगे। लोगों में भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा भरा हुआ है।
खुद भाजपा कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी से हताश व निराश होकर प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस की ओर आशा भरीकी नजर से देख रहे हैं।
इस मौके पर सदस्यता लेने वालों में कुबेर सिंह बिष्ट पूर्व महामंत्री भाजपा, पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान में कोऑपरेटिव सोसायटी करनपुर के निर्देशक, एडवोकेट विक्रम भट्ट पूर्व उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल रामनगर, रघुविंदर सिंह, भुवन जोशी, महेश मठपाल आदि शामिल रहे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page