Connect with us

उत्तराखंड

प्रत्याशी मोहन बिष्ट के प्रचार में भोजपुरी गायक एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बांधा समा। मांगे वोट

Newsupdatebharat Uttarakhand Lalkuan Report News Desk

लालकुआं – उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होने हैं, जिसमें कुछ ही दिन शेष हैं ऐसे में सभी प्रत्याशी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसके लिए वह लगातार जनता के बीच जाकर प्रचार कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे, और दूसरे राज्य से भी नेता अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए आ रहे हैं। इसी क्रम लालकुआं विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के प्रचार में  भोजपुरी गायक एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी बिंदुखत्ता पहुंचकर अपने गीतों से क्षेत्र में समा बांध दिया। इस दौरान उन्होंने हिंदी एवं भोजपुरी गीत सुना कर खूब वाहवाही लूटी।

लालकुआं सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट के प्रचार में पहुंचे मनोज तिवारी ने “रिंकिया के पापा” गीत सुना कर उपस्थित क्षेत्रवासियों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा भी उन्होंने कई भोजपुरी गीत सुनाए। तथा भोजपुरी गायन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भी खूब तारीफ की।
कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, चंदन बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, सोनू पांडे, धन सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, रामसिंह पपोला, इंदर सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page