Connect with us

उत्तराखंड

भगत ने कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से संवाद कर जनसंपर्क किया।

Newsupdatebharat Uttarakhand Kaladhungi Report Rahul Singh Darmwal
कालाढूंगी – उत्तराखंड में चुनाव को कुछ ही समय है बचा, सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार प्रसार पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है। कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी बंशीधर भगत ने गुरुवार को कालाढूंगी विधानसभा के चकलुवा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता कर जनसम्पर्क किया।
बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब प्रधानमंत्री के नव भारत निर्माण की बात करते हैं तो उसमें देश के प्रत्येक नागरिक की अहमियत है, हर व्यक्ति का साथ जब देश को मिलेगा तभी हम नए भारत की कल्पना कर सकते हैं। आज देश में बहुत ही तीव्र गति से हाइवे का निर्माण हो रहा है, हल्द्वानी से देहरादून या देहरादून से दिल्ली सब सभी हाईवे में तेजी से कार्य पूर्ण हो रहा है। तीव्र गति की रेल आज हमारे देश में संचालित हो रही हैं। उत्तराखंड में भी ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य गतिमान है एवं टनकपुर से बागेश्वर रेल लाइन का कार्य भी जल्द प्रारम्भ होने वाला है।
भगत ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के डबल इंजन का ही नतीजा है कि केदारनाथ धाम में पुनः निर्माण का कार्य काफी तेज गति से हो रहा है। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि केंद्र एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने में सभी कार्यकर्ता सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महेंद्र डिगारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश तिवारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक पुष्कर बोरा, गोपाल बुढलाकोटी, भगवान कुमटिया, विनोद बुढलाकोटी, त्रिभुवन पडलिया, कमलेश सैनी, नवीन लोहनी, दीवान बसेड़ा, कै. लक्ष्मण देउपा, कै. मोहन सिंह खरकवाल, विक्रम जंतवाल, कुंदन जंतवाल, मोहन सिंह खोलिया, लाखन निगलटिया सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विकास भगत ने भी रुपपुर एवं पीलीकोठी क्षेत्र में युवाओ से संवाद किया और आगामी चुनाव में भाजपा को विजय बनाने की अपील की। विकास ने निवेदन करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये भाजपा को मजबूत करना आवश्यक है। इस कार्यकाल में विधायक बंशीधर भगत जी द्वारा सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page