Connect with us

उत्तराखंड

देश में 13 लाख 59 हजार 905 कुल एक्टिव केस, 24 घंटे में 1.5 लाख नए मामले।

Newsupdatebharat Uttarakhand Delhi News Desk

दिल्ली – कोरोनावायरस का संक्रमण  दुनियाभर लगातार चार गुना रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, पहली, दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर चल रही है जो लगातार आक्रामक हो रही है।

कोरोनावायरस, संक्रमण के  देश में शुक्रवार को कुल एक्टिव केस 13 लाख का आंकड़ा पार कर गए हैं। शाम 7 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान 1.5 लाख नए केस मिले हैं। इस दौरान 58,783 लोग डिस्चार्ज हो गए, जबकि 128 लोगों की मौत हो गई।

अब देश में 13 लाख 59 हजार 905 कुल एक्टिव केस हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 3.67 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.48 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 4 लाख 85 हजार 478 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान शुक्रवार को 24,383 नए केस सामने आए, जो पिछले दो दिन के मुकाबले कम हैं। इस दौरान 34 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 26,236 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं।

नए केस की संख्या गुरुवार को मिले 28,867 और बुधवार को मिले 27,561 नए मरीजों के मुकाबले भले ही कम है, लेकिन पॉजिटिविटी रेट का बढ़ना अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। राज्य का पॉजिटिविटी रेट गुरुवार को 26% से 29% हुआ था और शुक्रवार को यह 31% पर पहुंच गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page