देश
संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली का दौरा करेंगी ममता
Newsupdatebharat/Report News Sources

पश्चिम बंगाल- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली का दौरा करने वाली हैं। उन्होंने गुरुवार को इसका ऐलान किया। ममता ने कहा कि अगर समय दिया गया, तो वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी।
जानकारी के अनुसार ममता का दौरा 25 जुलाई से शुरू होगा। इस दौरान वे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, NCP चीफ शरद पवार समेत विपक्षी दलों के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं
