Connect with us

उत्तराखंड

स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में आने से नर गजराज की हुई दर्दनाक मौत।

Newsupdatebharat Uttarakhand Lalkuan Report News Desk
लालकुआं –  लालकुआं से रुद्रपुर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई, सुबह तड़के हुई इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है रेलवे एवं वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
लोको पायलट विपिन कुमार के अनुसार घटना करीब 4:20 पर उस समय हुई  जब वह लालकुआं से डाउन टीएमटी ट्रेन को लेकर बरेली की ओर जा रहा था जैसे ही वह खंबा नंबर 62/1/2 के पास पहुंचे वैसे ही रेल पटरियों पर 4 हाथियों का झुंड बिंदुखत्ता क्षेत्र की ओर से खेतों से निकलकर जंगल की ओर जा रहा था, तभी लोको पायलट ने रेल पटरी पर हाथी के झंडू को आता देख 30-35  की स्पीड से चल रही मालगाड़ी को 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर किया लेकिन एक नर हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया, मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही इस घटना के बाद वन विभाग और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उत्तराखंड में बीते 3 दिनों में हाथी के मरने की यह तीसरा मामला है, बीते दिन ऋषिकेश में आपसी संघर्ष में दो हाथियों ने दम तोड़ दिया और अब लालकुआं क्षेत्र में हुई इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों में मायूसी छायी है
Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page