उत्तराखंड
नदी में नहाने गये दो सगे भाई, डूबने से हुई मासूमों की मौत।
Newsupdatebharat Uttarakhand
Haldwani Report Kuldeep rautela

हल्द्वानी – हल्द्वानी मंडी क्षेत्र के आंवला गेट के पास गौला नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गयी। दोनों बच्चों की उम्र 14 और 12 साल है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चों का नाम रोमिन्स और रोहन है जो गौजाजाली के रहने वाले हैं और गौला नदी में नहाने गए थे। नहाते नहाते दोनों नदी के दलदल में फंस गए जिससे उनकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने घंटो मशक्कत कर दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
