Connect with us

उत्तराखंड

वाहन दुर्घटनाग्रस्त – उत्तराखंड सरकार के दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की ।

नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में देर रात टेंपो ट्रेवल एक्सीडेंट हो जाने के कारण दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 15 घायलों को एसडीआर और पुलिस ने रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया इसकी जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सरकार के दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा अस्पताल पहुंचे और घायलों का स्वास्थ्य हाल-चाल जाना

 उसके साथ ही शंकर कोरंगा ने अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टर से घायलों के बेहतर इलाज के लिए कहा वही शंकर कोरंगा ने वहां मौजूद सभी घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका भरोसा दिलाया कि उनके बेहतर स्वास्थ्य उपचार के लिए अधिकारियों डॉक्टर से वार्ता की गई है
एसडीआरएफ के द्वारा दी गई जानकारी –
दिनांक 01 नवम्बर 2025 की रात्रि को SDRF पोस्ट नैनीताल को आपदा प्रबंधन नैनीताल द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ज्योलीकोट आमपड़ाव के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे गिरा हुआ था, जिसमें कुल 18 व्यक्ति सवार थे। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया गया।
दुर्भाग्यवश, 2 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि 1 व्यक्ति लापता पाया गया, जिसकी खोज के प्रयास जारी हैं।
Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page