Connect with us

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुम्भ मेले विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों समेत विभिन्न विभागों के भवनों, पार्को आदि के निर्माण हेतु धनराशि की स्वीकृत।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुम्भ मेले की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सम्पर्क मार्गो, सड़कों, स्थायी रैनबसेरों एवं विभिन्न विभागों के भवनों, पार्को आदि के निर्माण हेतु ₹11.80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड बहादराबाद में Pilgram Friendly Facilities and Access Development at Chandi Devi Mandir Development Plan (Phase1) के निर्माण कार्य हेतु ₹3.53 करोड़ एवं कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत Pilgram Friendly Facilities and Access Development at Mansa Devi Tample (Route 1&2) के निर्माण कार्य हेतु ₹2.19 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर हेतु नगर पालिका दुगड्डा क्षेत्रान्तर्गत निराश्रित व्यक्तियों हेतु एक स्थायी रैन बसेरा बनाए जाने हेतु ₹70.55 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनबसा, चम्पावत के परिसर में पार्क के निर्माण हेतु 70.55 लाख तथा जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्डस कार्यालय, उत्तरकाशी के अनावासीय भवन निर्माण हेतु ₹2.74 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के अंतर्गत ग्राम सभा घुर्चु में आंतरिक सी०सी० मार्ग एवं सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹96.39 लाख तथा घुर्चु गोरिला मंदिर से असुरदेव से कांडा हेतु बन्दा तक सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु धनराशि ₹97.37 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page